पाकिस्तान PM ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को बनाया नया सेना प्रमुख

Edited By Updated: 24 Nov, 2022 01:13 PM

pakistan pm names asim munir as new army chief says minister

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को बृहस्पतिवार को देश का नया सेना प्रमुख चुना। वह निवर्तमान सेना प्रमुख...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को बृहस्पतिवार को देश का नया सेना प्रमुख चुना। वह निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

बाजवा (61) को 2016 में तीन साल के लिए सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्हें 2019 में तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के और विस्तार का अनुरोध करने की संभावना से इंकार कर दिया था। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने इसकी पुष्टि की है।

 

उन्होंने बताया कि पीएम शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर को थल सेनाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। सूचना मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि मुनीर को देश की शक्तिशाली सेना का नया प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुनीर निवर्तमान जनरल कमर जावेद बाजवा से पदभार ग्रहण करेंगे। आसिम मुनीर को अक्टूबर 2018 में इंटेलीजेंस चीफ नियुक्त किया गया था। मुनीर को जनरल बाजवा का पसंदीदा अफसर कहा जाता है।

 

 

 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!