पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में मस्जिद पर  दागे रॉकेट; तालिबान ने जवाब में मचाई तबाही, छिड़ सकती नई जंग

Edited By Updated: 30 Dec, 2024 03:33 PM

pakistan s rocket attack on afghan mosque kills 3 people

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के दिनों में बढ़ते तनाव ने एक नए युद्ध की संभावना को हवा दी है। सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के आठ नागरिकों की हत्या कर...

Islamabad: पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan-Afghanistan Conflict) के बीच हाल के दिनों में बढ़ते तनाव ने एक नए युद्ध की संभावना को हवा दी है। सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के आठ नागरिकों की हत्या कर दी, जबकि 13 अन्य घायल हो गए हैं। इससे पहले, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिया क्षेत्र में एक मस्जिद (Mosque ) पर मोर्टार दागा था, जिसमें तीन लोग मारे गए थे। अफगान नागरिकों ने पाकिस्तान के इस हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की अपील की है, क्योंकि नागरिकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। 

 ये भी पढ़ेंः ब्रिटेन में लापता 22 वर्षीया भारतीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्कॉटलैंड की नदी में मिला शव
 

तालिबान और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच डूरंड रेखा पर संघर्ष और भी बढ़ गया है। तालिबान ने पाकिस्तान की दो सैन्य चौकियों पर हमला किया और इन चौकियों को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में पाकिस्तान के 19 सैनिक मारे गए और कई अन्य भाग गए। तालिबानी सैनिक गोजगढ़ी, माटा सांगर, कोट राघा और तरी मेंगल क्षेत्रों में घुसकर पाकिस्तानी सेना पर भारी गोलीबारी कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने इन घुसपैठों को नाकाम करने का दावा किया है, लेकिन तालिबान के लड़ाके अब पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसकी चौकियों को निशाना बना रहे हैं। 

 ये भी पढ़ेंः नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल भरा रहा साल 2024, भारत-चीन के साथ रिश्तों के बदले समीकरण
 

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2640 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जिसे डूरंड रेखा कहा जाता है, को दुनिया की सबसे खतरनाक सीमा माना जाता है। यह रेखा पश्तून और बलूच जनजातीय इलाकों से होकर गुजरती है, जिससे यह दोनों देशों के बीच विभाजन का कारण बनती है। यह सीमा क्षेत्र दोनों देशों के बीच लगातार संघर्ष का कारण बन रही है और हाल की घटनाओं से यह साबित होता है कि यह स्थिति भविष्य में और भी गंभीर हो सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!