पुतिन युद्ध को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं: अमेरिकी सांसद

Edited By Updated: 01 Jun, 2025 11:44 PM

putin is preparing to escalate war us lawmaker

अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसदों ने रविवार को आगाह करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता को रोक कर यूक्रेन पर एक नये आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह इस युद्ध के भविष्य को आकार दे सकते हैं, जिसकी वजह...

नेशनल डेस्क: अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसदों ने रविवार को आगाह करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता को रोक कर यूक्रेन पर एक नये आक्रमण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह इस युद्ध के भविष्य को आकार दे सकते हैं, जिसकी वजह से पहले से ही कई शहर तबाह हो चुके हैं, लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राम और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रिचमंड ब्लूमेंथल ने पेरिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस' से यह बात कही। ग्राहम ने पुतिन के बारे में कहा, “इस यात्रा से मुझे पता चला कि वह युद्ध को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।” ब्लूमेंथल ने कहा, "रूस एक नये आक्रमण की तैयारी कर रहा है।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!