पाकिस्तान में पुल से गिरा ट्रक, 6 बच्चों समेत 14 की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा पूरा परिवार खत्म

Edited By Updated: 17 Jan, 2026 05:27 PM

six children among 14 killed in road accident due to fog in pakistan

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में घने कोहरे के कारण एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया। हादसे में छह बच्चों और पांच महिलाओं समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हैं। सभी यात्री एक ही परिवार के थे।

Peshawar: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रक शनिवार को घने कोहरे के कारण पुल से गिर गया, जिससे छह बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले के कोट मोमिन में तड़के हुई। पंजाब आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता के अनुसार ट्रक में 23 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य थे, जो इस्लामाबाद से फैसलाबाद में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारी कोहरे के कारण राजमार्ग बंद होने के कारण ट्रक स्थानीय मार्ग से जा रहा था। दृश्यता का स्तर कम होने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने से यह वाहन कोट मोमिन तहसील के गलापुर पुल से एक सूखी नहर में गिर गया।'' उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल 14 लोगों में छह बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि नौ लोग घायल हो गये और उनका इलाज कोट मोमिन के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!