स्कूलों में लड़कियों की एंट्री बैन कर कक्षाओं में AK-47  लेकर नाच रहे तालिबान ! (Video)

Edited By Updated: 15 May, 2022 11:32 AM

talibani terrorists dance in girl school classroom watch video

अफगानिस्तान पर तालिबान राज के बाद जनता मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। पिछले साल काबुल पर कब्जे  के बाद तालिबान ने बड़े-बड़े वादे...

 काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान राज के बाद जनता मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। पिछले साल काबुल पर कब्जे  के बाद तालिबान ने बड़े-बड़े वादे किए   लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनके वादों की हवा निकलनी शुरू हो गई ।  महिला उत्थान का दावा करने वाले तालिबान ने लड़कियों के स्कूल जाने पर भी रोक लगा दी है। स्कूल-कॉलेजों के जिन कमरों में स्कूली छात्राओं को बैठना था और पढ़ना था उनमें तालिबानी लड़ाके बंदूक लहराते हुए नाच रहे हैं। जबकि तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने कहा था कि वे महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों में कटौती नहीं करेंगे।

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें तालिबानी लड़ाके नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा है, 'लड़कियों के लिए स्कूल बंद करने के बाद तालिबानी लड़कियों के स्कूलों में क्लासरूम के भीतर नाच रहे हैं। यह क्लासरूम पूर्वी अफगानिस्तान में नूरिस्तान प्रांत के वीगेल हाई स्कूल का है।' वीडियो में चार लड़ाकों को बंदूकों के साथ देखा जा सकता है जबकि पांचवा शख्स वीडियो बना रहा है। बता दें कि तालिबान ने मार्च में लड़कियों की उच्च स्कूली शिक्षा पर रोक लगाने का फैसला किया था। अफगानिस्तान में अब छठी कक्षा से ऊपर के स्कूलों में लड़कियों को जाने की अनुमति नहीं है।

 

अंतराष्ट्रीय समुदाय तालिबानी नेताओं से स्कूलों को जल्द से जल्द खोलने और महिलाओं को उनके सार्वजनिक अधिकार दिए जाने की अपील करता आया है। तालिबानी मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सभी 'छात्रों' से स्कूल आने के लिए कहा था। तालिबानी प्रशासन में बाह्य संबंध अधिकारी वहीदुल्लाह हाशमी ने कहा कि नेतृत्व ने यह फैसला नहीं किया है कि लड़कियों को कब और किस तरह से दोबारा स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!