Edited By Parminder Kaur,Updated: 10 Dec, 2023 10:46 AM

अमेरिका के अटलांटा शहर में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिका के अटलांटा शहर में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

अटलांटा पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों को शाम करीब छह बजकर 25 मिनट पर पीचट्री रोड एनई में गोलीबारी की सूचना मिली। तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और चौथे व्यक्ति को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घटना के बारे में और जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है।