महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगवा डाक्टरों की मदद बिना पैदा किया बच्चा, रखा अनोखा नाम !

Edited By Updated: 20 Sep, 2021 10:42 AM

woman gives birth to  ebaby  eden after ordering sperm

चिकित्सा जगत का अब नया हैरान करने वाले मामला सामने आया है। ब्रिटेन एक महिला ने अनोखे तरीके से बच्चे को जन्म दिया है। हैरान करने ...

लंदनः चिकित्सा जगत का अब नया हैरान करने वाले मामला सामने आया है। ब्रिटेन एक महिला ने अनोखे तरीके से बच्चे को जन्म दिया है। हैरान करने वाली बता यह है कि महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगाया था। अब बच्चा पैदा  होने के बाद  महिला ने इसका नाम ई-बेबी एडेन (Eden) रख दिया है। मामला ब्रिटेन के ननथॉर्प का है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की रहने वाली 33 साल की स्टेफनी नामक महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला और उसके पति को पहले से ही एक बेटा है।

PunjabKesari

महिला दूसरे बच्चे को भी जन्म देना चाहती थी। इसके लिए उसने तरकीब निकाली क्योंकि वह अपने पति से अलग हो चुकी थी। महिला किसी और रिलेशन में भी नहीं पड़ना चाहती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो किसी अस्पताल से IVF करवाए क्योंकि इसके लिए उसे काफी पैसे खर्च करने पड़ते। महिला ने सबसे पहले तमाम जानकारी इकठ्ठा की और अपने कुछ दोस्तों को भी इस बारे में बताया। आखिरकार स्टेफनी ने तरीका ढूंढ निकाला, उसने एक बेबी ऐप के जरिए स्पर्म ऑर्डर किया। इसके साथ ही उसने एक इनसेमिनेशन किट भी मंगवाया।

PunjabKesari

जब तक यह दोनों चीजें उसके पास पहुंचती, तब तक महिला ने यूट्यूब और अन्य जगहों से यह जानकारी प्राप्त कर ली कि इसका उपयोग कैसे करते हैं। स्पर्म बुक करने के बाद स्पर्म डोनर खुद उनके घर तक आया और उन्हें स्पर्म दे गया था। इसके बाद महिला ने इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज किया। फिर महिला ने पहली ही कोशिश में बेबी को कंसीव कर लिया, इसके बाद महिला को बेटी पैदा हुई।

PunjabKesari

महिला का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह एक प्रकार से 'ऑनलाइल बेबी' है। महिला ने कहा कि अगर उसके पास इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का एक्सेस नहीं होता तो वो इस तरह से मां कभी नहीं बन पातीं। आश्चर्य की बात यह है कि महिला को अस्पताल में भी नहीं एडमिट होना पड़ा। फिलहाल महिला काफी खुश है। महिला ने यह भी कहा कि यह अच्छी बात रही कि उसे अपनी पसंद का स्पर्म डोनर मिल गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!