17 साल की नाबालिग को किडनैप कर बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 10:53 PM

17 year old minor was kidnapped and made a victim of lust

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि यहां एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को सुमित नामक युवक ने नौ जनवरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने दो दिन पूर्व लड़की को बरामद कर लिया था तथा उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया जिसमें उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई। 

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!