18 पुलिसकर्मी, 12 बांग्लादेशी घायल... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुलिस वाहनों की जबरदस्त टक्कर

Edited By Parveen Kumar,Updated: 18 Jun, 2025 10:19 PM

18 policemen injured in accident on mumbai pune expressway

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सुरंग में बुधवार सुबह पुलिस काफिले के एक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से काफिले में शामिल अन्य कुछ वाहन आपस में टकरा गए, जिससे 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सुरंग में बुधवार सुबह पुलिस काफिले के एक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से काफिले में शामिल अन्य कुछ वाहन आपस में टकरा गए, जिससे 18 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुणे हवाई अड्डे ले जाया जा रहा है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना सुबह करीब आठ बजे रायगढ़ जिले के रसायनी के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भाटन सुरंग के अंदर हुई। मुंबई, ठाणे, मीरा भयंदर और नवी मुंबई पुलिस के काफिले में शामिल आठ पुलिस वाहन पुणे हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे।'' अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवास के लिए पहले गिरफ्तार किए गए और विभिन्न जेलों में बंद 12 बांग्लादेशी नागरिकों को प्रत्यर्पण के लिए पुणे हवाई अड्डे पर ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सुरंग के पास पहुंचने पर पुलिस के एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे काफिले में शामिल पांच अन्य वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा के एक कर्मी की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!