Gujarat: 540 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 18 साल की लड़की की मौत, 33 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Edited By Updated: 07 Jan, 2025 08:27 PM

18 year old girl dies after falling into 540 feet deep borewell

गुजरात के कच्छ जिले में 540 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को 33 घंटे से अधिक समय बाद मंगलवार को निकाल लिया गया। इसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नेशनल डेस्क: गुजरात के कच्छ जिले में 540 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 18 वर्षीय लड़की को 33 घंटे से अधिक समय बाद मंगलवार को निकाल लिया गया। इसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाम चार बजे बोरवेल से निकाला
अधिकारियों ने बताया कि लड़की सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में बोरवेल में गिर गई थी। लड़की 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई थी। मामले का पता चलने के बाद विभिन्न एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल का व्यास एक फुट है और चूंकि लड़की बड़ी थी और वह उसमें काफी गहराई में फंसी हुई थी, इसलिए बचाव कार्य में मुश्किल हो रहा था। लड़की को शाम चार बजे बोरवेल से निकाला गया।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
भुज के सहायक कलेक्टर और एसडीएम ए बी जादव ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, लड़की बच नहीं पाई और भुज के जी के जनरल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' अधिकारी ने बताया कि लड़की को ‘‘हुक तकनीक'' का इस्तेमाल करके बाहर निकाला गया। राज्य जल आपूर्ति एवं सीवेज बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को एक अस्थायी उपकरण की मदद से बचाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थानीय ड्रिलर की मदद से एक अस्थायी उपकरण तैयार किया।

बचाव अभियान में कई एजेंसियां ​​शामिल थीं
बचाव अभियान में कई एजेंसियां ​​शामिल थीं।'' राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम भुज नगरपालिका के अग्निशमन विभाग के कर्मियों, स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बचाव अभियान में लगी हुई थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!