महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,069 नए मामले, 43 और मरीजों की मौत

Edited By Updated: 12 Oct, 2021 11:31 PM

2 069 new cases of covid 19 in maharashtra 43 more patients died

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,069 नए मामले सामने आए और इस दौरान 43 मरीजों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने आज यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा राज्य में नए

औरंगाबाद/मुंबईः महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 2,069 नए मामले सामने आए और इस दौरान 43 मरीजों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने आज यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा राज्य में नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,81,677 हो गई और वहीं 43 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,621 हो गई है।

स्वास्थ बुलेटिन के अनुसार इस दौरान 3,616 लोग कोरोना मुक्त हुए। राज्य में अब तक 64,07,936 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है। राज्य में रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत रही। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 30,525 सक्रिय मामले है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!