2000 rs note: ₹2000 नोट रखने वालों के लिए अलर्ट, RBI ने जारी किया बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 12:20 PM

2000 rupee notes rbi 2000 rs note demonetisation

क्या आपकी तिजोरी या पुराने पर्स में अभी भी 2,000 रुपये का वह गुलाबी नोट पड़ा है? अगर हां, तो यह खबर आपको सतर्क करने वाली है। जिस नोट को 2016 की नोटबंदी के बाद नकदी संकट दूर करने के लिए पेश किया गया था, वह अब धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में सिमटता जा...

नेशनल डेस्क: क्या आपकी तिजोरी या पुराने पर्स में अभी भी 2,000 रुपये का वह गुलाबी नोट पड़ा है? अगर हां, तो यह खबर आपको सतर्क करने वाली है। जिस नोट को 2016 की नोटबंदी के बाद नकदी संकट दूर करने के लिए पेश किया गया था, वह अब धीरे-धीरे इतिहास के पन्नों में सिमटता जा रहा है। कानूनी तौर पर भले ही इसकी मान्यता बरकरार हो, लेकिन बाजार में यह अब 'गायब' हो चुके है।

सर्कुलेशन से बाहर, पर पूरी तरह अवैध नहीं
ताजा आंकड़ों की मानें तो बाजार में मौजूद 98 प्रतिशत गुलाबी नोट रिजर्व बैंक (RBI) की तिजोरियों में वापस जा चुके हैं। अब मार्केट में महज 5,669 करोड़ रुपये की वैल्यू के ही नोट बचे हैं। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2026 तक यह नोट एक वैध मुद्रा (Legal Tender) तो बना रहेगा, लेकिन व्यवहार में इसकी स्थिति वैसी ही हो गई है जैसे बिना इस्तेमाल वाले किसी पुराने सिक्के की—जिसे कोई दुकानदार आसानी से स्वीकार नहीं करता।

बैंकों के दरवाजे बंद, अब क्या करें?
अगर आप सोच रहे हैं कि अपने पास रखे 2,000 के नोट को पास की बैंक शाखा में जाकर बदल लेंगे, तो आप देर कर चुके हैं। अक्टूबर 2023 से ही सामान्य बैंकों ने इन्हें स्वीकार करना बंद कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब आप इनसे न तो खरीदारी कर सकते हैं और न ही किसी बैंक काउंटर पर इन्हें जमा कर सकते हैं।

अभी भी बचा है एक आखिरी रास्ता
निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका पैसा रद्दी नहीं हुआ है। अगर आपके पास ये नोट बचे हैं, तो आपको भारतीय रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों का रुख करना होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना जैसे बड़े शहरों में स्थित इन विशेष केंद्रों पर अभी भी इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा उपलब्ध है।

संक्षेप में कहें तो, 2,000 का नोट अब सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज बनकर रह गया है जिसका इस्तेमाल आम जिंदगी में लगभग असंभव है। समझदारी इसी में है कि समय रहते इन्हें RBI के पास जमा करा दिया जाए, ताकि आपकी मेहनत की कमाई बेकार न जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!