भारत में लॉन्च हुई 2025 Honda SP 125 बाइक, 91,771 रुपए है शुरुआती कीमत

Edited By Updated: 23 Dec, 2024 05:15 PM

2025 honda sp 125 launched in india

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी बाइक SP 125 का अपडेटेड वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो वेरिएंट- Drum और Disc में पेश की गई है। Drum वेरिएंट की कीमत 91,771 रुपए और Disc वेरिएंट की कीमत 1,00,284 रुपए एक्स शोरूम है। यह...

ऑटो डेस्क. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी बाइक SP 125 का अपडेटेड वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो वेरिएंट- Drum और Disc में पेश की गई है। Drum वेरिएंट की कीमत 91,771 रुपए और Disc वेरिएंट की कीमत 1,00,284 रुपए एक्स शोरूम है। यह बाइक OBD 2B नियमों के अनुकूल बनाई गई है। 2025 Honda SP 125 5 कलर ऑप्शन- पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक, पर्ल सायरन ब्लू, इंपीरियल रेड मैटेलिक और मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक में लाई गई है। 


इंजन

PunjabKesari
इस बाइक में 124cc सिंगल-सिलेंडर, फ़्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है जो OBD2B नियमों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। यह इंजन 11bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 


फीचर्स

PunjabKesari
2025 Honda SP 125 में नए और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं। इस नई बाइक में 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। इसका मतलब यह है कि अब राइडर अपनी स्मार्टफोन से बाइक को कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें नेविगेशन और वॉयस असिस्ट की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं बाइक में इसयूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है, जिससे राइडर्स अपने डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आ गई 2025 Honda Activa 125, कीमत सहित जानें खासियत

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!