IMD Rain Alert: 3 अप्रैल से बदलेगा मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

Edited By Updated: 02 Apr, 2025 04:35 PM

3 april imd new western disturbance himalayan  rain hailstorm

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमालयी क्षेत्र का मौसम प्रभावित होगा। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमालयी क्षेत्र का मौसम प्रभावित होगा। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

कहां-कहां बदलेगा मौसम?

कानपुर में कैसा रहेगा मौसम?

  • 2 अप्रैल: अधिकतम तापमान 36°C, न्यूनतम 20°C। सुबह बादल रहेंगे, दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

  • 3 अप्रैल: तापमान बढ़कर 37°C तक जा सकता है। रात में भी बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

  • हवाओं की गति 10-15 किमी प्रति घंटे रह सकती है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

क्या असर पड़ेगा?

  • तापमान में उतार-चढ़ाव से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

  • ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, खासकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में।

  • दक्षिण भारत में बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन कुछ इलाकों में भारी वर्षा के चलते जलभराव की समस्या हो सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!