Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Jun, 2025 08:11 PM

महाराष्ट्र के जालना जिले में खेत पर एक तालाब में दो भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपाली जोशी (9), उसके भाई रोहन (9) और यश जोशी (14) के रूप में हुई है। यश जोशी...
नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के जालना जिले में खेत पर एक तालाब में दो भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपाली जोशी (9), उसके भाई रोहन (9) और यश जोशी (14) के रूप में हुई है। यश जोशी भी दीपाली और रोहन का रिश्ते का भाई था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह भगवान महादेव मंदिर जाने के लिए तीनों घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार सुबह जाफराबाद तहसील के वरुद गांव के पास एक तालाब में उनके शव तैरते मिले।''
प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि बच्चे तैरने के लिए तालाब में उतरे होंगे और संभवत: वे गहरे पानी में डूब गए होंगे। पुलिस ने बताया कि यश जोशी तीनों में सबसे बड़ा था, जो खामगांव में पढ़ता था और अपनी स्कूल की छुट्टियां बिताने वरुद आया था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।