3 की मौत, 105 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव... इस राज्य में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

Edited By Updated: 04 Jun, 2025 11:17 PM

3 died 105 people tested positive

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी के साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। 4 जून 2025 को राज्य में कोविड-19 के 105 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी के साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। 4 जून 2025 को राज्य में कोविड-19 के 105 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 526 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड से 3 और मौतें दर्ज की गईं। 

वहीं, हरियाणा में भी कल 16 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें से 11 मरीजों में 6 गुरुग्राम और 5 फरीदाबाद से हैं। यहां कुल मरीजों की संख्या 51 हो गई हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के 86 नए मरीज मिले हैं। यहां केरल के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतें 37 हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!