3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 10 अन्य घायल, टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार गाड़ी

Edited By Updated: 22 Nov, 2025 11:50 PM

3 women died tragically 10 others injured

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में शनिवार को एक चार पहिया वाहन का टायर फटने और उसके पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा 10 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11.30 बजे शिवरी फाटा इलाके में हुआ।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में शनिवार को एक चार पहिया वाहन का टायर फटने और उसके पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा 10 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11.30 बजे शिवरी फाटा इलाके में हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यात्रियों को लेकर जा रहा एक 'मल्टी-यूटिलिटी' वाहन (एमयूवी) सोलापुर जिले से धाराशिव के नालदुर्ग स्थित एक मंदिर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि टायर फटने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह (वाहन) सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में सोलापुर के उले गांव की तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सोलापुर भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!