Edited By Pardeep,Updated: 27 Feb, 2024 06:16 AM

महाराष्ट्र के उरण में सोमवार को एक क्रीक पर स्थित पुल के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के उरण में सोमवार को एक क्रीक पर स्थित पुल के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दादरपाड़ा और धुडुस गांवों को जोड़ने वाला यह पुल शाम साढ़े पांच बजे ढह गया, जिससे मजदूर राजेश लक्ष्मण वाघमारे (30) और अविनाश सुरेश मुरकुटे (22) की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
उरण पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, ‘‘वे पास के एक ईंट भट्टे पर काम करते थे और मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पैंतीस साल पुराने पुल के गिरने के कारण वे फंस गए। घायल हुए दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''