शर्मसारः 10 साल की मासूम को 35 साल के व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दबोचा

Edited By Updated: 21 Aug, 2025 11:08 PM

a 35 year old man raped a 10 year old innocent girl police arrested him

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 10-वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 35-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात की है, जब फैक्ट्री में काम करने वाला...

नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 10-वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 35-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात की है, जब फैक्ट्री में काम करने वाला आरोपी बच्ची को एक फ्लैट में ले गया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नरेला निवासी पीड़िता के साथ उसके पड़ोसी ने यौन उत्पीड़न किया था। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।" 

पुलिस ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय सहायता दी गई है और परामर्शदाताओं की उपस्थिति में उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना की आगे की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!