भारी बारिश के बीच जर्जर छत का हिस्सा गिरा : युवती की मौत, 3 जख्मी

Edited By Updated: 11 Jul, 2025 01:47 AM

a part of a dilapidated roof collapsed amid heavy rain

बदायूं जिले के पठानटोला इलाके में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच एक मकान की जर्जर छत का एक हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक युवती की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: बदायूं जिले के पठानटोला इलाके में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच एक मकान की जर्जर छत का एक हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक युवती की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अपर जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने यहां बताया कि यह हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब अरशद नामक व्यक्ति के मकान की छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया तथा उसकी पत्नी शकीला, बेटी मोनी, बेटा आरिश और भतीजी सबीना (19) मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि चारों लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां सबीना को मृत घोषित कर दिया गया। सिंह ने बताया कि पुलिस और राजस्व टीम ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!