अरुणाचल के तवांग सेक्टर में आए भूस्खलन में एक जवान शहीद, पांच दिन बाद मिला सैन्यकर्मी का शव

Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Apr, 2023 01:53 PM

a soldier martyred in a landslide in tawang sector of arunachal

रुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आए एक भूस्खलन में सेना के जवान का शव पांच दिन बाद कल बरामद किया गया। शहीद जवान की पहचान सूबेदार एएस धगले के रूप में हुई है जोकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं।

नेशनल डेस्क: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आए एक भूस्खलन में सेना के जवान का शव पांच दिन बाद कल बरामद किया गया। शहीद जवान की पहचान सूबेदार एएस धगले के रूप में हुई है जोकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं। शहीद जवान के निधन पर सेना के पूर्वी कमान ने गहरा दुख जताया है। 

मलबे में फंस गए थे सूबेदार धगले
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि, 27 मार्च की सुबह तवांग सेक्टर में अग्रिम क्षेत्र में एक गश्त के दौरान भारतीय सेना के जवानों को अचानक भूस्खलन का सामना करना पड़ा। भूस्खलन में कम से कम 7 फीट मोटा मलबा जमा हो गया। इस घटना में बाकी सभी जवान बिना किसी नुकसान से बचकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन सूबेदार धगले मलबे में फंस गए थे। उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया। 

शनिवार को बरामद किया गया शव 
प्रवक्ता ने बताया कि चार दिनों तक कई टीमों द्धारा बड़े पैमाने पर खोजबीन करने के बाद शनिवार को भूस्खलन स्थल से बरामद किया गया। उनकी पार्थिव देह को तवांग के जिला अस्पताल में ले लाया गया। तवांग में उनको श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी पार्थिव देह को गृहनगर भेजी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!