कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन

Edited By Updated: 21 Feb, 2021 06:10 PM

a week long lockdown in amravati district of maharashtra after rising corona

महाराष्ट्र में मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जैसे जिलों में बढ़ते कोरोना के मामलों से सरकार चौकन्ना हो गई है। सरकार ने रविवार को सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जैसे जिलों में बढ़ते कोरोना के मामलों से सरकार चौकन्ना हो गई है। सरकार ने रविवार को सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस मिले थे। कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया।

सोमवार शाम से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू होगा। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी चीज़ें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कठोर फैसला लिया गया है। लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!