अब Address Card अपडेट कराने पर देने होंगे इतने पैसे, UIDAI ने बढ़ाई फीस, जानें नई दरें

Edited By Updated: 04 Oct, 2025 01:41 PM

aadhaar card uidai  aadhaar card update aadhaar card fees

अगर आप अपने Aadhar card में कोई बदलाव कराने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट की फीस में वृद्धि कर दी है। यह नई दरें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और उसके...

नई दिल्ली: अगर आप अपने Aadhar card में कोई बदलाव कराने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट की फीस में वृद्धि कर दी है। यह नई दरें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और उसके बाद फिर से समीक्षा की जाएगी। इसलिए अब आपको आधार से जुड़े डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट करवाने पर पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट पर बढ़ी फीस
UIDAI के नियमों के अनुसार, Aadhar card में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल जैसे डेमोग्राफिक बदलाव कराने के लिए अब 75 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि पहले यह 50 रुपए था। अगर डेमोग्राफिक बदलाव के साथ बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो) अपडेट भी करवाना हो तो कोई अलग शुल्क नहीं लगेगा। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब 125 रुपए देने होंगे, जो अक्टूबर 2028 से बढ़कर 150 रुपए तक हो सकते हैं।

डॉक्यूमेंट अपडेट पर भी लगेगा शुल्क
id proof और address proof जैसे दस्तावेज जमा कराकर अपडेट कराने के लिए अब एनरोलमेंट सेंटर पर 75 रुपए देने होंगे, जो पहले 50 रुपए था। हालांकि, myAadhaar पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त रहेगा।

आधार प्रिंट आउट के लिए भी बढ़े चार्ज
आधार कार्ड का प्रिंट आउट निकलवाने के लिए भी नए शुल्क तय किए गए हैं। पहले फेज में 40 रुपए और दूसरे फेज में 50 रुपए देने होंगे।

बच्चों के लिए कुछ राहत भी
UIDAI ने बच्चों की आधार अपडेटिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष छूट भी दी है। 5 से 7 साल तक के बच्चों का पहला biometric update मुफ्त रहेगा। 
7 से 15 साल तक के बच्चों की अपडेटिंग पर 125 रुपए की फीस माफ रहेगी जो 30 सितंबर 2026 तक लागू है। वहीं 15 से 17 साल के किशोरों का पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क होगा। यह कदम बच्चों की अपडेटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।

घर पर आधार सेवा कराने पर ज्यादा खर्च
अगर कोई व्यक्ति एनरोलमेंट सेंटर नहीं जा सकता है तो UIDAI घर पर भी आधार सेवा उपलब्ध कराएगा। इस सुविधा का खर्चा अब 700 रुपए (GST सहित) होगा। अगर एक ही घर के कई सदस्य यह सेवा लेते हैं तो पहले सदस्य से 700 रुपए लिए जाएंगे और बाकी प्रत्येक सदस्य से 350 रुपए।

आधार धारकों के लिए क्या असर होगा?
इन नए नियमों के लागू होने के बाद आधार कार्ड से जुड़ी अधिकांश सेवाओं की कीमतें बढ़ जाएंगी। डेमोग्राफिक हो या बायोमेट्रिक, डॉक्यूमेंट अपडेट हो या घर पर सेवा, अब शुल्क पहले से ज्यादा देना होगा। केवल बच्चों के कुछ मामलों को छोड़कर सभी को बढ़ी हुई फीस के अनुसार भुगतान करना होगा। इस बदलाव के साथ, जो लोग जल्द ही अपने आधार में सुधार कराना चाहते हैं, उन्हें ज्यादा खर्च की तैयारी करनी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!