हिमाचल के लोगों की मदद के लिए आगे आए आमिर खान, आपदा राहत कोष में दान किए 25 लाख रुपए

Edited By Updated: 23 Sep, 2023 08:04 PM

aamir khan help people himachal donated rs 25 lakh to the disaster relief fund

अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अभिनेता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सहायता निस्संदेह राहत और पुनर्वास प्रयासों में मदद करेगी। सरकार के इन प्रयासों का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद बुरे हालात से उबरने में मदद करना है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोष का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा और वे सुनिश्चित करेंगे कि यह जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। इससे पहले सुक्खू ने 51 लाख रुपये की अपनी पूरी जमा राशि आपदा राहत कोष में दान कर दी थी ताकि राज्य के आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। हरियाणा, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने राहत व पुनर्वास उपायों में राज्य की मदद के लिए 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी है।
PunjabKesari
मंदिरों के न्यासों के अलावा गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश की वजह से हिमाचल की सड़कों, जल आपूर्ति संयंत्रों, इमारतों और अन्य निजी व सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!