दिल्ली के आरडब्ल्यूए व व्यापारी समेत देश भर से लोग पंजाब को सहयोग कर रहे हैं, पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है- केजरीवाल

Edited By Updated: 03 Sep, 2025 04:47 PM

aap sends first flood relief convoy from delhi to punjab

दिल्ली से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री की पहली खेप भेजी। सौरभ भारद्वाज स्वयं ट्रक के साथ रवाना हुए। अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार पंजाब जाकर सेवा कार्य में...

नई दिल्ली, 03 सितंबर 2025 । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से "आप" द्वारा बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है। "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत की सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं। दिल्ली से हर रोज़ बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर "आप" के नेता, विधायक, सांसद व आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे। बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने अपने स्तर पर पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं। देश भर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं। आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है।

उधर, "आप" के वरिष्ठ नेता व पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं।
 


 
दिल्ली से राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना होने से पहले "आप" के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में बहुत भीषण बाढ़ आई है और इससे बहुत सारे लोगों की खेती, जानवरों, संपत्ति आदि का नुकसान हो रहा है। इसके लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार, सरकार के मंत्री-विधायक और वहां के लोग समेत सभी दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि जो जैसे सेवा कर सकता है, उसे सेवा करनी चाहिए। क्योंकि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जब-जब कहीं बाढ़ आई, भूकंप आया, न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कहीं दो देशों में युद्ध भी हुआ और उसमें लोगों को नुकसान हुआ, तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले हमारे पंजाबी और सिख भाई होते हैं।  गुरुद्वारे की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता। 

PunjabKesari

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “आप” के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा राजेंद्र नगर और दिल्ली की ओर से हम लोग राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मैं खुद भी इस ट्रक के साथ पंजाब जा रहा हूं। अब हर दिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह ट्रक लेकर अपनी सेवा करने के लिए तन, मन, धन से पंजाब पहुंचेंगे। "आप" के सभी कार्यकर्ताओं से भी कहा गया है कि जो हो सके, उन्हें मदद करनी चाहिए। क्योंकि पंजाबियों व सिखों ने पूरे देश के लिए हमेशा किया है। हम यह जो कर रहे हैं, वह उन्हीं लोगों की सेवा से प्रेरणा लेकर कर रहे हैं, जो सदियों से चली आ रही है।

PunjabKesari

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है।  पंजाब सरकार, मंत्री, और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल जी ने सभी से अपील की थी कि ज़रूरतमंदों की सेवा में आगे आएँ। हमारे पंजाबी, सिख भाई हर आपदा के समय सबसे पहले लंगर खोलकर सेवा करते हैं। आज दिल्ली से राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब भेजी जा रही है। अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर मैं भी इस सामग्री के साथ पंजाब जा रहा हूं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!