भारत के साथ मिलकर श्रीलंका की सेनाओं को ईंधन मुहैया कराएगा ऑस्ट्रेलिया: राजदूत स्टीफंस

Edited By Updated: 23 Aug, 2022 11:16 AM

australia to work with india to provide fuel to sri lanka s navy

श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पॉल स्टीफंस ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत संकटग्रस्त श्रीलंका की नौसेना तथा वायुसेना को ईंधन मुहैया...

इंटरनेशनल डेस्कः श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पॉल स्टीफंस ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत संकटग्रस्त श्रीलंका की नौसेना तथा वायुसेना को ईंधन मुहैया कराने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक हिंद महासागर में क्षेत्रीय सुरक्षा के संरक्षण को लेकर तीनों देशों की प्रतिबद्धता है। श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है तथा विभिन्न फिलिंग स्टेशन के सामने लंबी-लंबी कतारें दिखाई देती हैं।

 

स्टीफंस ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना को ईंधन प्रदान करने के लिए भारत के साथ काम करके ऑस्ट्रेलिया प्रसन्न है। यह अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ हमारे लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को जारी रखने में मदद करेगा। हिंद महासागर के पड़ोसियों के रूप में, तीनों देशों की क्षेत्रीय सुरक्षा के संरक्षण के लिए एक प्रतिबद्धता है।” संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की भारत लगातार मदद कर रहा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!