पति कश्यप से अलग हुईं बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, 7 साल बाद टूटी शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
Edited By Pardeep,Updated: 14 Jul, 2025 06:19 AM

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है।
नेशनल डेस्कः भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने एक निजी अपडेट साझा किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है।

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, ‘‘जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।''
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।''
इनके रिश्ते का सफर
-
साइना और कश्यप 2005 से एक-दूसरे को जानते थे, दो दशक से साझेदारी निभाई। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।
-
यह रिश्ता गुप्त ही रहा क्योंकि वे चाहते थे कि यह खेल और निजी जीवन को संतुलित रखे।
बैडमिंटन की दुनिया के दो सितारे
-
साइना नेहवाल ने 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज और 2015 विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें पद्म भूषण सम्मान भी मिला है।
-
पारुपल्ली कश्यप ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक, 2012 लंदन ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।
Related Story

Hindu Nav Varsh: नए साल के पहले दिन करें ये काम, पूरे साल बरसेगी खुशहाली

शेयर बाजार ठगी का बड़ा खुलासा! दिल्ली पुलिस ने CS छात्र को पकड़ा, व्हाट्सऐप ग्रुप से लाखों की लूट

राज्यसभा से 59 सदस्यों को दी विदाई, मजाकिया अंदाज में खरगे देवगौड़ा से बोले- प्रेम हमसे, शादी मोदी...

लाल जोड़े में सजीं कुलदीप यादव की दुल्हन, शादी की पहली तस्वीर...धीरेंद्र शास्त्री ने दिया आशीर्वाद

शादी-विवाह में स्वाद बदला या मजबूरी…गैस की किल्लत और महंगाई ने बदल दिया कुकिंग ट्रेंड

Delhi budget 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अधूरे छोड़े गए 7 ICU अस्पतालों को 150 करोड़...

Karol Bagh Bus Accident : मां इंतजार करती रही, घर पहुंची बेटे की लाश: हादसे में बरेली के महेश ने...

'मुझे तलाक चाहिए...' पत्नी की आखिरी बात सुनते ही हैवान बना पति, बेटे की नजरों के सामने ही मां को...

जीवनसाथी का साथ छूटा तो शरीर होगा तेजी से बूढ़ा! रिसर्च में खुलासा- अकेलेपन से 12 साल तक कम हो सकती...

4 साल से बंद थे पीरियड्स, अब घर में गूंजी किलकारी, स्टेम सेल ने जगाई ममता की उम्मीद, दो महिलाएं बनी...