दिल्ली मैराथन से लौट रहे बैंककर्मी की मौत, चलती ट्रेन से गिरने का शक

Edited By Updated: 14 Oct, 2025 12:45 AM

bank employee dies after falling from train

अपने दोस्तों के साथ दिल्ली मैराथन में भाग लेने के बाद गरीब रथ एक्सप्रेस से मुंबई लौट रहे एक बैंककर्मी की राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान केरल...

नेशनल डेस्क: अपने दोस्तों के साथ दिल्ली मैराथन में भाग लेने के बाद गरीब रथ एक्सप्रेस से मुंबई लौट रहे एक बैंककर्मी की राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना में सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान केरल निवासी 35 वर्षीय अजय एच. एंड्रयूज के रूप में हुई है जो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बेलापुर शाखा (महाराष्ट्र) में कार्यरत था।

रविवार की रात वह किसी समय रेलगाड़ी से गिर गया। सफर के दौरान जब वह रतलाम तक रेलगाड़ी में नजर नही आया तो दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि बाद में स्माटर् वॉच में लगे जीपीएस ट्रैकर की मदद से उसके बयाना-भरतपुर रेलमार्ग के सालाबाद रेलवे स्टेशन के होने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने संयुक्त अभिचान चलाकर उसका शव तलाश किया। पुलिस ने शव पोस्ट मॉटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अजय चलती रेलगाड़ी से गिरा। घटना की विस्तृत जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!