5 day working : बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, दिसंबर से हफ्ते में 5 दिन खुलेंगे बैंक!

Edited By Updated: 04 Dec, 2024 05:40 PM

bank employees 5 day working week banks iba ufbu

बैंक कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी जल्द ही आ सकती है। लंबे समय से कर्मचारी संगठन इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा बैंकों में 5-दिन कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है। इस प्रस्ताव को कर्मचारियों और...

नेशनल डेस्क: बैंक कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी जल्द ही आ सकती है। लंबे समय से कर्मचारी संगठन इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा बैंकों में 5-दिन कार्य सप्ताह की मांग की जा रही है। इस प्रस्ताव को कर्मचारियों और बैंक यूनियनों ने समर्थन दिया है, और अब इसे सरकार की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

दिसंबर 2024 से लागू हो सकता है 5-दिन कार्य सप्ताह
उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2024 तक बैंकों में 5-दिन कार्य सप्ताह लागू हो सकता है। इस बदलाव के बाद बैंक केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे, और सभी शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इससे बैंक कर्मचारियों को अधिक आराम और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

पहले से हुए समझौते
पिछले साल दिसंबर 2023 में IBA और कर्मचारी यूनियनों के बीच एक समझौता (MOU) हुआ था, जिसमें प्राइवेट और सरकारी बैंक दोनों शामिल थे। इसके बाद 8 मार्च 2024 को IBA और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) ने एक संयुक्त नोट पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, अब तक सरकार की औपचारिक मंजूरी बाकी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की भूमिका
बैंकिंग व्यवस्था के संचालन और टाइम टेबल को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी आवश्यक है। इस प्रस्ताव को सरकार की अंतिम स्वीकृति के लिए RBI के साथ विस्तृत चर्चा के बाद आगे बढ़ाया जाएगा।

टाइम टेबल में बदलाव की संभावना
5-दिन कार्य सप्ताह के साथ-साथ बैंक के कामकाज के समय में भी बदलाव हो सकता है। नई व्यवस्था के तहत कार्य समय को 40 मिनट तक बढ़ाने की संभावना है।

नया समय:
सुबह: 9:45 बजे
शाम: 5:30 बजे

कब तक लागू होगा फैसला?
सरकार और RBI की मंजूरी मिलने के बाद, यह नया नियम देशभर के सरकारी और निजी बैंकों में लागू हो सकता है। संभावना है कि दिसंबर 2024 के अंत तक इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय आ जाएगा।

इस बदलाव से न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी बल्कि बैंकिंग व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!