Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Mar, 2026 07:20 PM

देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह...
नेशनल डेस्क : देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मंत्रालय ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीदारी से बचें। अधिकारियों के मुताबिक, देश में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है।
एलपीजी सप्लाई भी सुरक्षित
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि एलपीजी की आपूर्ति को लेकर भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। लगभग 94,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर दो बड़े वाहक जहाज सुरक्षित रूप से संबंधित क्षेत्र से गुजर चुके हैं और भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं।
सप्लाई चेन पर नहीं है कोई असर
सरकार के अनुसार, मौजूदा हालात के बावजूद ईंधन की सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। देश में वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से काम कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।