Bank Holiday: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 10:15 AM

bank holiday banks to remain closed for 4 days

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 23 से 29 मार्च 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे।

Bank Holiday : मार्च का महीना खत्म होने की ओर है और इसके साथ ही बैंकिंग कामकाज निपटाने के लिए समय कम बच रहा है। यदि आपके पास बैंक शाखा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबित है, तो उसे तुरंत पूरा कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह 23 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में निजी और सरकारी बैंक कुल चार दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ महीने का चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है। 

इन तारीखों पर प्रभावित रहेगा कामकाज 

आरबीआई द्वारा जारी सूची के अनुसार, श्री राम नवमी और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंकों में निम्नलिखित दिनों पर ताले लटके रहेंगे: 

26 मार्च (गुरुवार): श्री राम नवमी 
अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला में बैंक अवकाश रहेगा। 

27 मार्च (शुक्रवार): श्री राम नवमी (चैते दशैन) 
भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा के क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। 

28 मार्च (शनिवार): चौथा शनिवार 
महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में सभी निजी और सरकारी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 

29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश 
रविवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।  

डिजिटल सेवाओं का सहारा लें
भले ही भौतिक रूप से बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि तकनीकी युग में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप नहीं होंगी। 

  • UPI (Google Pay, PhonePe), मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाएं 24/7 चालू रहेंगी। 
  • देशभर में ATM सेवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे नकदी की किल्लत नहीं होगी। 
  • हालांकि, चेक क्लियरेंस और फिजिकल कैश डिपॉजिट जैसे कार्यों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!