बरेली गौशाला परियोजना को मिलेगा राज्य सरकार का पूरा सहयोग

Edited By Updated: 07 Oct, 2025 06:48 PM

bareilly gaushala cow conservation dairy development

बरेली में छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में बरेली में श्रेष्ठतम गौशाला स्थापित करने की योजना पर चर्चा हुई, जिसमें देशी गायों के...

बरेली: छावनी परिषद बरेली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री धर्मपाल सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में बरेली में एक श्रेष्ठतम गौशाला स्थापित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें देशी गायों के संरक्षण, गो-आधारित उत्पादों के प्रोत्साहन तथा जैविक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

माननीय मंत्री जी ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस परियोजना को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी, जिससे बरेली गौसंवर्धन और सतत दुग्ध विकास का आदर्श केंद्र बन सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!