बंगाल चुनावः कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, G-23 नेताओं का पत्ता साफ

Edited By Yaspal,Updated: 12 Mar, 2021 05:54 PM

bengal elections congress released list of star campaigners

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई और बड़े नेताओं का नाम शामिल...

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई और बड़े नेताओं का नाम शामिल है। हालांकि इस लिस्ट में G-23 के नेताओं को जगह नहीं दी गई है, जो कांग्रेस आलाकमान के कामकाज के तरीकों से खफा हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में इनका नाम शामिल
बता दें कि कांग्रेस ने 12 मार्च को अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ-साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी (पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे), और मोहम्मद अजहरुद्दीन सरीखे नेताओं का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

और भी कई बड़े नाम शामिल 
बंगाल में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वालों में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी, बीके हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंसी, एएच खान चौधरी, दीपेन्द्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर, आलमगीर आलम, पवन खेरा, बीपी सिंह का नाम भी शामिल है।

जी-23 के नेताओं को जगह नहीं
गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, मिलिंद देवड़ा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, वीरप्पा मोइली, पीजे कुरियन, संदीप दीक्षित, जितिन प्रसाद, रेणुका चौधरी, विवेक तन्खा, मुकुल वासनिक, अरविंदर सिंह लवली जैसे नेताओं को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। ये लोग जी23 के सदस्य हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!