श्रीनगर में 3 डिग्री कड़कती ठंड में 'भारत जोड़ो यात्रा' में T-shirt पहन पहुंचे उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी के साथ मिलाया कदम से कदम
Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 Jan, 2023 01:14 PM

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों श्रीनगर में पदयात्रा कर रही है। ऐसे में श्रीनगर में भीषण ठंड के बीच राहुल गांधी पहले की तरह अपने अंदाज में टी-शर्ट में ही वॉक करते दिखे वहीं उनका साथ देने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में पहुंचे।...
नेशनल डेस्क: भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों श्रीनगर में पदयात्रा कर रही है। ऐसे में श्रीनगर में भीषण ठंड के बीच राहुल गांधी पहले की तरह अपने अंदाज में टी-शर्ट में ही वॉक करते दिखे वहीं उनका साथ देने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में पहुंचे। बता दें कि आज श्रीनगर में 3 डिग्री की कड़कती ठंड पड़ रही है ऐसे में राहुल के साथ उमर अब्दुल्ला भी टी-शर्ट में नज़र आ रहे है।
इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने 370 को लेकर कहा कि हमसे राज्य का दर्जा छीना नहीं जाना चाहिए था। 370 की लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे। 8 साल से यहां चुनाव नहीं हुए हैं. ये (BJP) चाहते हैं कि हम विधानसभा चुनाव के लिए भीख मांगे लेकिन हम भिखारी नहीं हैं. हम चुनाव के लिए हाथ नहीं फैलाएंगे।
वहीं, उमर अब्दुल्ला ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल नहीं उठाए हैं. ना ही भविष्य में उठाएंगे. कांग्रेस में जो हो रहा है, यह उनका आंतरिक मामला है।
Related Story

'ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चले, हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे', जन महाभियोग में बोले राहुल...

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: DA में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी, सैलरी-पेंशन में होगा इजाफा

'मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं', राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा के आरोपों के बीच बोले शशि थरूर

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं': राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर भड़के शशि थरूर

उमर सरकार को मिले 4 नए मंत्री, LG Sinha ने दिलाई शपथ

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की लड़ाई अब मिलकर लड़ेंगे

राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट: आपस में टकराई कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने किया बरी

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, जांच के लिए SIT गठित

'शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है', राहुल गांधी ने देश के एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल