तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, IT सेल प्रमुख ने दिया पार्टी से इस्तीफा, AIADMK में हुए शामिल

Edited By Updated: 05 Mar, 2023 04:29 PM

big blow to bjp in tamil nadu it cell chief resigns from party joins aiadmk

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा के प्रमुख सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए इस्तीफा दे दिया

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा के प्रमुख सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद उन्होंने अन्नाद्रमुक के अंतरिम प्रमुख के. पलानीस्वामी से मुलाकात की और उनकी पार्टी में शामिल हो गए। कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए गए एक बयान में, पार्टी के राज्य नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने अन्नामलाई पर कई लोगों की "निगरानी" कराने का भी आरोप लगाया।

मदुरै में रहने वाले कुमार ने कहा, "अपनी पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारियों की निगरानी पर खुशी मनाने से ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है।" उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में जैसी थी, अन्नामलाई के बागडोर संभालने के बाद उसकी 20 प्रतिशत भी नहीं रह गई है। बाद में उन्होंने यहां पलानीस्वामी से मुलाकात की और अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!