HDFC बैंक के नए CEO बागची को मिलेगा 43 करोड़ रुपए का मेहनताना

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 12:44 PM

hdfc bank s new ceo bagchi to receive remuneration 43 crore

एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) बनने जा रहे अनूप बागची को पहले साल करीब 43 करोड़ रुपए का पारिश्रमिक (वेतन) मिलेगा। इसके साथ ही वह देश में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले बैंकर बन जाएंगे।

मुंबईः एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) बनने जा रहे अनूप बागची को पहले साल करीब 43 करोड़ रुपए का पारिश्रमिक (वेतन) मिलेगा। इसके साथ ही वह देश में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले बैंकर बन जाएंगे। सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक की शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, आईसीआईसीआई समूह में रह चुके अनुभवी बागची को 8.97 करोड़ रुपए का निश्चित पारिश्रमिक और 26.92 करोड़ रुपए का 'वैरिएबल पे' मिलेगा। 

बैंक ने पहले साल उन्हें 7.3 करोड़ रुपए से अधिक का एकमुश्त जॉइनिंग बोनस देने का भी फैसला किया है। बैंक ने उनके पारिश्रमिक को मंजूरी देने के लिए शेयरधारकों से अनुमति मांगी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण इस बैंक का नेतृत्व करने के लिए बागची की नियुक्ति को मंजूरी देते समय उनके पारिश्रमिक को भी मंजूरी दी थी। वह फिलहाल बैंक के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक हैं और मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर को पदभार संभालेंगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!