पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी को भाजपा ने दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी का जताया आभार

Edited By Yaspal,Updated: 26 Mar, 2023 09:41 PM

bjp gave a big responsibility to the daughter of sushma swaraj in delhi

दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है, जिससे उनका सक्रिय राजनीति में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है

नेशनल डेस्कः दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है, जिससे उनका सक्रिय राजनीति में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है। स्वराज सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद प्रदेश इकाई में अपनी पहली नियुक्ति में स्वराज को कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया। शुक्रवार को जारी एक पत्र में सचदेवा ने कहा कि स्वराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और उम्मीद है कि वह भाजपा को मजबूत करेंगी। स्वराज ने कहा कि वह पहले भी कानूनी मामलों में पार्टी की मदद करती रही हैं।

स्वराज ने कहा, ‘‘बात बस इतनी है कि मुझे औपचारिक रूप से दिल्ली भाजपा के कानूनी विभाग की सह-संयोजक के रूप में अधिक सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा करने का अवसर दिया गया है।'' स्वराज ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी, जे पी नड्डा जी, बी एल संतोष, वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा की अत्यंत आभारी हूं।'' भाजपा की दिल्ली इकाई के एक बयान के अनुसार, स्वराज ने 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में पंजीकरण कराया और कानूनी पेशे में 16 साल का अनुभव है।

Related Story

Punjab Kesari MP ads
Test Innings
Australia

183/3

India

Australia are 183 for 3

RR 3.43
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!