'सावरकर समझा क्या...नाम-राहुल गांधी है', कांग्रेस के ट्वीट पर BJP का पलटवार, कहा- मर्यादा लांघी

Edited By Updated: 20 Mar, 2023 11:14 AM

bjp retaliates on congress tweet

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बीच रविवार को कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सावरकर समझा क्या... नाम - राहुल गांधी है।''

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बीच रविवार को कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सावरकर समझा क्या... नाम - राहुल गांधी है।'' इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रजातंत्र की हर मर्यादा लांघ दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियापन से ग्रसित है।

 

कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है और वह एक परिवार से आगे नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है, इसलिए हमें 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के साथ काम करके आगे बढ़ना है। कानून मंत्री एवं भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘कृप्या महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़ कर विनती करता हूं।'' कांग्रेस ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्वीट की और कहा, ‘‘सावरकर समझा क्या... नाम - राहुल गांधी है।'' दिल्ली पुलिस ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न'' के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची।

 

अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल सुबह करीब 10 बजे राहुल के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा और करीब दो घंटे बाद गांधी से मिल सका। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल अपराह्न करीब एक बजे वापस लौट गया। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक प्रश्नावली भेजी थी और उनसे “यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने” को कहा था। पुलिस के मुताबिक, राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के श्रीनगर चरण के दौरान बयान दिया था कि मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!