Auto Expo 2025: लॉन्च हुई 4th जनरेशन BMW X3, Mercedes GLC और Audi Q5 को देगी टक्कर

Edited By Updated: 18 Jan, 2025 01:13 PM

bmw x3 launched at auto expo 2025

Auto Expo 2025 में 4th जनरेशन की BMW X3 लॉन्च कर दी गई है। यह गाड़ी दो वेरिएंट- xDrive20 पेट्रोल वेरिएंट और xDrive20d डीजल वेरिएंट में लाई गई है। xDrive20 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 75.80 लाख रुपए और xDrive20d डीजल वेरिएंट की कीमत 77.80 लाख रुपए...

ऑटो डेस्क. Auto Expo 2025 में 4th जनरेशन की BMW X3 लॉन्च कर दी गई है। यह गाड़ी दो वेरिएंट- xDrive20 पेट्रोल वेरिएंट और xDrive20d डीजल वेरिएंट में लाई गई है। xDrive20 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 75.80 लाख रुपए और xDrive20d डीजल वेरिएंट की कीमत 77.80 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC, ऑडी Q5 और वोल्वो XC60 से होगा। 

इंजन

PunjabKesari
BMW X3 में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल  इंजन 206 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 197 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों ही इंजन को आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स

PunjabKesari
नई BMW X3 में BMW का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 14.9 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसमें iDrive 9 इंफोटेनमेंट सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले X1 में देखा गया था। इसके अलावा इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पार्क असिस्ट, पैनोरमिक सनरूफ और पावर-फ्रंट सीट्स है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!