Maharashtra में दरिंदगी: पहले विवाहिता के साथ की जबरदस्ती… फिर चेहरे, पेट और सिर पर किए 15 वार!

Edited By Updated: 06 Mar, 2025 12:36 PM

brutality in maharashtra first he raped the married woman

महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट डिपो में बस के अंदर हुई घटना के बाद अब छत्रपति संभाजीनगर से भी महिला के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय महिला पर हमला किया गया। आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और जब उसने...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट डिपो में बस के अंदर हुई घटना के बाद अब छत्रपति संभाजीनगर से भी महिला के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय महिला पर हमला किया गया। आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो चाकू से 15 से ज्यादा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

क्या हुआ था?

रिपोर्ट के मुताबिक 19 साल का आरोपी अभिषेक नवपुते कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था लेकिन महिला ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। रविवार (2 मार्च) की शाम जब महिला अपने खेत में काम कर रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और महिला का गला दबाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसे जमीन पर गिरा दिया और चाकू से गर्दन, पेट, चेहरे और सिर पर 15 से ज्यादा वार कर दिए। इतना ही नहीं जब महिला बेहोश हो गई तो उसने उसके सिर पर पत्थर भी मारा और यह सोचकर भाग गया कि महिला मर चुकी है।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के समय महिला की सास पास के खेत में थी। जब वह घर लौट रही थी तो उसने रास्ते में अपनी बहू को खून से लथपथ बेहोश पड़ा देखा। परिवारवालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात जब उसे होश आया तो पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और आरोपी अभिषेक नवपुते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जैसे ही आरोपी को पता चला कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है वह गांव के पास एक खेत में छिप गया। लेकिन पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की हालत गंभीर

डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर पर 52 टांके लगे हैं और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है। लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!