BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Updated: 27 Dec, 2024 11:26 AM

bsf jawan shoots himself with service rifle dies

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान कृष्ण कुमार (44) के रूप में हुई है जो पंजाब के होशियारपुर के निवासी थे। वे पिछले 24 साल से BSF में सेवाएं दे रहे थे।

नेशनल डेस्क। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान कृष्ण कुमार (44) के रूप में हुई है जो पंजाब के होशियारपुर के निवासी थे। वे पिछले 24 साल से BSF में सेवाएं दे रहे थे।

सीमा चौकी पर आत्महत्या

कृष्ण कुमार BSF की 173वीं बटालियन में तैनात थे और शाहगढ़ क्षेत्र की भानु सीमा चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद उनके शव को रामगढ़ अस्पताल में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय के लिए नई चुनौतियां: बजट के कई महत्वपूर्ण ऐलान नए साल में होंगे लागू

 

परिजनों के आने का इंतजार


घटना के बाद BSF के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमॉर्टम परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

 

24 साल से कर रहे थे सेवा

 

कृष्ण कुमार ने 2000 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती ली थी और वर्तमान में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी इस दुखद मौत से साथी जवान और अधिकारी स्तब्ध हैं।

 

कारणों की जांच जारी

शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जवान के इस कदम से साथी कर्मी और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: वाह रे गजब हो गया.. ट्रेन के नीचे छिपकर 250 KM किया सफर, जबलपुर स्टेशन से हुआ गिरफ्तार

 

जवानों की मानसिक स्थिति पर सवाल

यह घटना सुरक्षा बलों में मानसिक तनाव के मुद्दे को फिर से उजागर करती है। BSF प्रशासन इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!