Gold-Silver Price Crash: बजट से पहले चांदी 1 लाख सस्ती, सोना 42 हजार सस्ता, क्या आज और गिरेगा भाव?

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 08:34 AM

budget 2026 mcx gold price silver price gold silver rates silver price fall

आज 1 फरवरी का दिन न केवल देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा है, बल्कि उन लोगों के लिए भी बहुत खास है जो सोने-चांदी में निवेश करते हैं या शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने का मन बना रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे जब अपना बजट भाषण शुरू...

नेशनल डेस्क: आज 1 फरवरी बजट से ठीक पहले सोना और चांदी निवेशकों को बड़ा झटका दे चुके हैं। चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक ₹1.28 लाख प्रति किलो तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी ₹42,000 से ज्यादा प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। ऐसे में बजट वाले दिन बाजार की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आज भी कीमती धातुओं में गिरावट जारी रहेगी या भाव को सहारा मिलेगा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच जानिए Gold-Silver Price Today पर एक्सपर्ट्स की राय और आगे की संभावनाएं।

हैरानी की बात यह है कि आमतौर पर बंद रहने वाला एमसीएक्स (MCX) आज रविवार होने के बावजूद बजट के कारण खुला है। बीते कुछ समय से रॉकेट की तरह भाग रही चांदी की कीमतों में भारी मुनाफावसूली देखी गई है। दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में चांदी के दाम करीब 19 प्रतिशत तक गिर गए, जबकि सोना भी अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे आ गया है। इस गिरावट के पीछे की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का मजबूत होना और निवेशकों द्वारा अपने मुनाफे को सुरक्षित करना माना जा रहा है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि ऊंचे दामों की वजह से ग्राहकों ने सोने की दुकानों से थोड़ी दूरी बना ली थी, लेकिन अब बजट से उम्मीदें जाग गई हैं। Jewelery Industry को पूरी उम्मीद है कि सरकार इस बार सोने और चांदी पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) में कटौती कर सकती है। फिलहाल यह ड्यूटी 6 प्रतिशत है, और अगर यह घटकर 3 या 4 प्रतिशत पर आती है, तो घरेलू बाजार में कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिल सकती है।

सिर्फ कीमत ही नहीं, इस बार बजट में सोने को लेकर कुछ नए नियम भी आ सकते हैं। चर्चा है कि सरकार इनकम टैक्स रिटर्न में सोने के खुलासे और घर में सोना रखने की सीमा को लेकर कुछ कड़े या स्पष्ट निर्देश जारी कर सकती है। चांदी की बात करें तो जनवरी महीने में इसने 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की थी, लेकिन शनिवार तक आते-आते इसमें भारी सुधार (करेक्शन) दिखा।

कुल मिलाकर, आज का दिन सोने की चमक तय करने वाला है। क्या बजट के बाद सोना और सस्ता होगा या फिर यह गिरावट बस एक छोटा सा ठहराव है, इसका जवाब वित्त मंत्री के पिटारे में छिपा है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे आज की उठापटक और बजट के फैसलों को देखने के बाद ही कोई बड़ा कदम उठाएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!