18 Carat Gold prices: 65,980 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया Gold, चांदी हुई 2900 रुपए सस्ती

Edited By Updated: 28 Feb, 2025 01:25 PM

bullion market varanasi gold prices 18 carat gold price silver price

मार्च महीने की शुरुआत से पहले वाराणसी के सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। गुरुवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। जहां सोना 290 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमत में 2900 रुपए प्रति...

नेशनल डेस्क: मार्च महीने की शुरुआत से पहले वाराणसी के सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। गुरुवार को बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। जहां सोना 290 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमत में 2900 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट आई है।

सोने की नई कीमतें

- 24 कैरेट सोना – 290 रुपए की गिरावट के साथ 87,960 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
-22 कैरेट सोना – 260 रुपए की गिरावट के बाद 80,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
- 18 कैरेट सोना – 220 रुपए सस्ता होकर 65,980 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

गुरुवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 2900 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। अब चांदी 98,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई है, जो 26 फरवरी को 1,00,900 रुपए प्रति किलो थी।

क्या आगे और गिरेगी कीमत?

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के बाद से सोने-चांदी के दामों में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!