CEAT Cricket Awards : रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विशेष सम्मान; सैमसन, अय्यर भी चमके - देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 07 Oct, 2025 11:10 PM

ceat cricket awards rohit sharma gets special honour for champions trophy

हाल ही में आयोजित प्रतिष्ठित CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में क्रिकेट जगत की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) को इस वर्ष का सबसे बड़ा सम्मान देते हुए CEAT Men's International Cricketer of the Year चुना...

नेशनल डेस्कः मंगलवार को मुंबई में आयोजित सीएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) पुरस्कारों के 27वें संस्करण में दुनिया भर के क्रिकेटरों और खेल जगत के दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) को इस वर्ष का सबसे बड़ा सम्मान देते हुए CEAT Men's International Cricketer of the Year चुना गया है।

इन अवॉर्ड्स में भारतीय क्रिकेटरों ने भी कई प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते:

प्रमुख भारतीय विजेता:
* महिला वर्ग में दबदबा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को सीएट महिला अंतर्राष्ट्रीय वर्ष की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का सम्मान मिला। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को CEAT Women's International Bowler of the Year चुना गया।

* टी20 इंटरनेशनल सम्मान: भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को CEAT Men’s T20I Batter of the Year घोषित किया गया, जबकि गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने CEAT Men's T20I Bowler of the Year का खिताब जीता।
PunjabKesari
* घरेलू और उभरते सितारे: हर्ष दुबे (Harsh Dubey) को CEAT Domestic cricketer of the year नामित किया गया। इसके अलावा, युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को Emerging Young player of the year के खिताब से नवाजा गया।

विशेष मोमेंटो और नेतृत्व पुरस्कार:
* भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को CT 2025 में कप्तान के रूप में जीत हासिल करने के लिए एक विशेष मोमेंटो प्रदान किया गया।
* श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को CT 2025 में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के लिए मोमेंटो दिया गया।
PunjabKesari
* CEAT Exemplary Leadership Award दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार RPG समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका और पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर द्वारा दिया गया। 
PunjabKesari
देखें पूरी लिस्ट 
CEAT Domestic cricketer of the year- Harsh Dubey
CEAT Men's Test batter of the year- Harry Brook
CEAT Test bowler of the year- Prabath Jayasuriya
Emerging Young player of the year - Angkrish Raghuvanshi
CEAT women's international bowler of the year- Deepti Sharma
CEAT women's international batsmen of the year - Smriti Mandhana
CEAT lifetime achievement of the year- BS Chandrasekhar
CEAT Men’s ODI Bowler of the year - Matt Henry
CEAT Men’s ODI Batter of the year- Kane Williamson
Memento for highest runs by Indian player in CT 2025- Shreyas Iyer
CEAT Men’s T20I Batter of the year- Sanju Samson 
CEAT Men's T20I Bowler of the year - Varun Chakravarthy
Memento for winning CT 2025 as captain - Rohit Sharma
CEAT Men's international cricketer of the year – Joe Root
CEAT lifetime achievement award- Brian Lara
CEAT Exemplary Ledership Award - Temba Bavuma

लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान:
इस वर्ष दो महान खिलाड़ियों को CEAT Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया:
1. महान भारतीय स्पिनर बी.एस. चंद्रशेखर (BS Chandrasekhar)
2. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara)

अन्य अंतर्राष्ट्रीय विजेता:
अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में, हैरी ब्रुक (Harry Brook) को CEAT Men's Test batter of the year, प्रभाथ जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) को CEAT Test bowler of the year, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (Kane Williamson) को CEAT Men’s ODI Batter of the year, और मैट हेनरी (Matt Henry) को CEAT Men’s ODI Bowler of the year चुना गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!