चीनी जहाज 'दा यांग यी हाओ' भारत के समुद्री क्षेत्र में देखा गया, बढ़ाई सुरक्षा

Edited By Updated: 14 May, 2025 11:42 PM

chinese ship  da yang yi hao  seen in indian waters security beefed up

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, एक चीनी जासूसी जहाज भारत के पास आ रहा है, जिससे भारत में चिंता का माहौल है। यह जहाज मलक्का जलडमरूमध्य से होते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने वाला है। इस जहाज को चीन एक शोध जहाज बताता है, लेकिन भारत और...

नेशनल डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, एक चीनी जासूसी जहाज भारत के पास आ रहा है, जिससे भारत में चिंता का माहौल है। यह जहाज मलक्का जलडमरूमध्य से होते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने वाला है। इस जहाज को चीन एक शोध जहाज बताता है, लेकिन भारत और अन्य देशों का मानना है कि यह एक जासूसी जहाज है।

"दा यांग यी हाओ" नामक यह जहाज पहले भी भारत के मिसाइल परीक्षणों और अन्य सैन्य गतिविधियों के दौरान पाया गया है। इसे 2019 में सक्रिय किया गया था और इसे चीनी सर्वेक्षण बेड़े के सबसे उन्नत जहाजों में से एक माना जाता है। यह जहाज समुद्र तल का नक्शा तैयार करने, मिसाइलों को ट्रैक करने और पनडुब्बियों की गतिविधियों को रीड करने में सक्षम है। इसके साथ ही यह जहाज समुद्र विज्ञान संबंधी वैज्ञानिक अभियानों के नाम पर निगरानी गतिविधियाँ करता है।

हाल के वर्षों में ऐसे जहाजों को कई बार हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में देखा गया है। ये जहाज चीन के सर्वेक्षण बेड़े के चार जहाजों में से एक हैं, और इसके अलावा अन्य जहाज भी हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

भारत के लिए यह स्थिति गंभीर हो सकती है, खासकर तब जब ये जहाज भारतीय सुरक्षा और सामरिक गतिविधियों की निगरानी करते हैं। इन गतिविधियों को देखते हुए भारत को अपनी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत हो सकती है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!