इतना महंगा कंडोम, 1 की कीमत में घूम सकते हैं विदेश के कई देश

Edited By Updated: 08 Mar, 2025 06:34 AM

condoms are so expensive you can travel abroad for price of 1 condom

कंडोम, जो आमतौर पर कुछ रुपये में मिल जाता है, उसकी कीमत अगर हजारों में हो तो चौंकना लाजिमी है। दुनिया में कई अनोखी चीजें मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे महंगे कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा है

नेशनल डेस्क: कंडोम, जो आमतौर पर कुछ रुपये में मिल जाता है, उसकी कीमत अगर हजारों में हो तो चौंकना लाजिमी है। दुनिया में कई अनोखी चीजें मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे महंगे कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा है कि उसमें आप विदेश घूम सकते हैं? यह कोई साधारण कंडोम नहीं, बल्कि इतिहास का एक अहम हिस्सा है, जिसकी नीलामी लाखों में हुई थी। आइए जानते हैं इस अनोखे कंडोम से जुड़ी खास बातें।

200 साल पुराना है दुनिया का सबसे महंगा कंडोम

आज से करीब 200 साल पहले 18वीं सदी में कंडोम को भेड़, सूअर, बछड़े और बकरियों की आंतों से बनाया जाता था। उस दौर में ये कंडोम सिर्फ अमीरों के लिए ही होते थे क्योंकि इनकी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर थी। उस समय गर्भनिरोधक उपायों की जानकारी बहुत सीमित थी, इसलिए कंडोम एक दुर्लभ चीज मानी जाती थी।

कितनी है दुनिया के सबसे महंगे कंडोम की कीमत?

आज के समय में आपको बाजार में कंडोम बेहद सस्ते में मिल जाते हैं, लेकिन दुनिया के सबसे महंगे कंडोम की कीमत लगभग 460 पाउंड (करीब 44,000 रुपये) है। यह कंडोम भेड़ की आंतों से बनाया गया था और इसकी लंबाई 19 सेमी (7 इंच) थी। इस ऐतिहासिक कंडोम की खोज फ्रांस में हुई थी और बाद में इसकी नीलामी की गई थी।

नीलामी में लाखों रुपये में बिका ये खास कंडोम

इतिहास में यह कंडोम अपनी खासियत के चलते कई संग्रहालयों में रखा गया था। इसके अनोखे निर्माण और ऐतिहासिक महत्व के कारण ऑक्शन प्लेटफॉर्म Catawiki पर इसकी नीलामी की गई, जहां इसे एक एम्स्टर्डम के खरीदार ने ऊंची बोली लगाकर खरीदा।

दुनिया में कहां होता है सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल?

अगर कंडोम के इस्तेमाल की बात करें तो Statista के सर्वे के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा कंडोम का उपयोग ब्राजील में होता है। यहां के लगभग 65% लोग गर्भनिरोधक उपाय के तौर पर कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान और चीन का नंबर आता है।

भारत में कितने कंडोम बिकते हैं हर साल?

भारत में भी कंडोम की खपत काफी अधिक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर साल देश में 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं। अगर राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा कंडोम दादरा एंड नगर हवेली में इस्तेमाल किए जाते हैं, जहां हर 10,000 कपल्स में से 993 जोड़े कंडोम का उपयोग करते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है।

क्यों था यह कंडोम इतना खास?

  • इसे पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्री यानी भेड़ की आंतों से तैयार किया गया था।
  • यह 18वीं सदी का ऐतिहासिक गर्भनिरोधक था, जिसे अमीर वर्ग के लोग ही खरीद सकते थे।
  • इसे पूरी तरह से हाथ से बनाया गया था और इसकी बनावट बेहद अलग थी।
  • नीलामी के दौरान इसे दुनिया के सबसे महंगे कंडोम के रूप में मान्यता दी गई।

क्या आज भी इतने महंगे कंडोम मिलते हैं?

आधुनिक जमाने में कंडोम लेटेक्स, पॉलीयूरीथेन और अन्य सामग्री से बनाए जाते हैं, जो सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं। हालांकि, कुछ लग्जरी ब्रांड्स अब भी महंगे कंडोम बनाते हैं, जिनकी कीमत हजारों में हो सकती है। लेकिन 44,000 रुपये के कंडोम जैसी कोई ऐतिहासिक चीज आज बाजार में नहीं मिलती।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!