Edited By Radhika,Updated: 15 May, 2025 11:19 AM

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। यह खबर वास्काले कांग्रेस नाम के छात्र से जुड़ी है। यह छात्र हाल ही में घोषित हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया है।
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। यह खबर वास्काले कांग्रेस नाम के छात्र से जुड़ी है। यह छात्र हाल ही में घोषित हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया है।
नाम में 'कांग्रेस' होने से वायरल हुई खबर
छात्र के फेल होने की खबर आम होती, लेकिन उसका नाम ‘कांग्रेस’ होने के कारण यह खास बन गई। यह जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और चुटकुलों की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने छात्र की असफलता की तुलना देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी 'कांग्रेस' की हालिया हारों से कर डाली।

राजनीतिक संदर्भ में कसे जा रहे तंज
2014 के बाद से कांग्रेस पार्टी को केंद्र और कई राज्यों में बार-बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लोगों ने वास्काले कांग्रेस लडका की परीक्षा में विफलता को राजनीतिक रूपक के रूप में देखना शुरू कर दिया। कई लोगों ने टिप्पणी की कि जैसे छात्र ‘कांग्रेस’ फेल हो गया, वैसे ही राजनीतिक ‘कांग्रेस’ भी बीते वर्षों में फेल होती रही है।
सोशल मीडिया पर व्यंग्य और सुझावों की बौछार
लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि छात्र कांग्रेस को अब मेहनत करनी चाहिए और अगली बार अच्छे अंकों से पास होकर वापसी करनी चाहिए। कुछ ने इसी बात को राजनीतिक संदर्भ में जोड़ते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए भी सीख है—अब मेहनत करने का समय है, ताकि वह अगली चुनावी परीक्षा में सफल हो सके।