कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा गिरफ्तार, NDPS एक्ट के पुराने केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Edited By Updated: 28 Sep, 2023 08:48 AM

congress mla sukhpal singh khaira jalalabad police ndps act of 2015

कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खैरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह पांच बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है। दरअसल, यह कार्रवाई 2015 के NDPS  एक्ट के एक मामले में की गई है।

पंजाब डेस्क: कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खैहरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह 5 बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है।

 विधायक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के ड्रग्स मामले में पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह हिरासत में ले लिया। हालाँकि, खैरा को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कांग्रेस विधायक के परिवार के एक सदस्य ने फेसबुक पर लाइव होकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को पकड़ने के लिए उनके आवास पर पहुंची है।

वीडियो में खैरा को पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने के लिए कहते देखा जा सकता है। भोलाथ विधायक को उन पुलिस अधिकारियों की पहचान पूछते हुए भी देखा जा सकता है जो छापेमारी टीम का हिस्सा थे।

जब खैरा ने टीम से पूछा कि उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो एक पुलिस अधिकारी ने उसे बताया कि उसे फाजिल्का के जलालाबाद ले जाया जा रहा है। भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उन्हें फर्जी मामले में पकड़ा जा रहा है और राज्य में ''जंगल राज'' कायम है।

ड्रग्स का मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। मामले में 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया। 2017 में, सुप्रीम कोर्ट ने खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किया गया था। 

 राघव चड्ढा की शादी पर उठाए थे सवाल
वहीं हाल ही में खैरा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी में हुए खर्च को लेकर भी सवाल उठाए थे। जिसमें  उन्होंने पूछा कि राघव जैसा आम आदमी ऐसी शादी का खर्च कैसे उठा सकता है? कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल पूछा कि AAP के राघव चड्ढा जैसा ‘आम आदमी’ कैसे 7 स्टार होटल में इतनी धूमधाम से शादी का जश्न मना सकता है? उन्होंने कहा कि इस तरह के होटल में एक रात के लिए आपको 10 लाख रुपये तक खर्च करने होते हैं।

बता दें कि खैहरा भुलथ से कांग्रेस विधायक है। खैहरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भुलत्थ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी  के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन जनवरी 2019 में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और पिर जून 2021 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!