कांग्रेस ने दी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले-मेरी दादी नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण

Edited By Updated: 31 Oct, 2021 10:08 AM

congress pays tribute to indira gandhi on her death anniversary

कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने उन्हें नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताया। राहुल गांधी ने यहां इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल'' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने उन्हें नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताया। राहुल गांधी ने यहां इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। आज ही के दिन 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं-उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।'' कांग्रेस ने भी ट्वीट करके पूर्व प्रधानमंत्री के देश को दिए योगदान की सराहना की।

 

कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने ताकत का प्रतिनिधित्व किया। वह बलिदान का प्रतीक हैं। उन्होंने सेवा का प्रतिनिधित्व किया। भारत की लौह महिला, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!