कर्नाटक अनलॉक : लंबे इंतजार के बाद मंदिरों के खुले दरबार, खुशी से झूम उठे भक्त

Edited By Updated: 05 Jul, 2021 09:54 AM

covid restrictions karnataka temple reopens

लंगे इंतजार के बाद कर्नाटक में आज से सभी धर्मस्‍थल खुल गए हैं, जिसके चलते भक्तों में खुशी का माहौल है। हालांकि  धर्मस्‍थल केवल दर्शन/प्रार्थना के लिए खुलेंगे। किसी तरह की सेवा/प्रसाद की अनुमति नहीं होगी। आज कलबुर्गी के शरण बसवेश्वर मंदिर के दरबार...

नेशनल डेस्क: लंगे इंतजार के बाद कर्नाटक में आज से सभी धर्मस्‍थल खुल गए हैं, जिसके चलते भक्तों में खुशी का माहौल है। हालांकि  धर्मस्‍थल केवल दर्शन/प्रार्थना के लिए खुलेंगे। किसी तरह की सेवा/प्रसाद की अनुमति नहीं होगी। आज कलबुर्गी के शरण बसवेश्वर मंदिर के दरबार खुलते ही भक्तों का तांता लग गया। 

PunjabKesari
मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सुबह ये देवस्थान लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। आने वाले भक्तों का मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है। भक्तों में खुशी का माहौल है।' दरअसल कर्नाटक सरकार ने प्रदेश में अब धार्मिक स्थलों को खोलने और विवाह समारोह आयोजित करने जैसी कुछ अन्य गतिविधियों की अनुमति दे दी है। 

PunjabKesari

सरकारी आदेश के अनुसार, थियेटर, सिनेमा और पब बंद रहेंगे जबकि प्रशिक्षण के उद्देश्य से स्वीमिंग पुल खोले जायेंगे। खेल परिसरों एवं स्टेडियमों को प्रैक्टिस के उद्देश्य से खोला जायेगा और सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों और अन्य सभाओं तथा बड़े जलसों के आयोजन पर मनाही है। आदेश के अनुसार, विवाह और पारिवारिक कार्यक्रम की अनुमति दी गयी है, लेकिन इसमें 100 से अधिक लोग उपस्थित नहीं होंगे। पूजा स्थल को केवल दर्शन के लिये खोलने की अनुमति होगी, न कि सेवा के लिये।

PunjabKesari
आदेश में कहा गया कि दाह संस्कार और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी जबकि बैठने की क्षमता के अनुसार सार्वजनिक परिवहनों के परिचालन की अनुमति होगी। येदियुरप्पा ने कहा था कि  दुकानें, रेस्त्रां, मॉल एवं निजी कार्यालयों में कोविड उपयुक्त व्यवहार करना होगा और इसमें विफल रहने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जायेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!